डेली ज़िंदगी रिपोर्ट, मुंबई
वरिष्ठ समाजिक चिंतक, सहकारिता के सशक्त पुरोधा और समाजवादी पार्टी के मुंबई प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव का बीते शनिवार की रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से हृदय और किडनी की तकलीफ़ों से परेशान थे। उन्हें मीरारोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, बेटे, बहुएं और नाती पोते हैं। उनके निधन पर मुंबई सपा के अध्यक्ष विधायक अबू आसिम आजमी, महासचिव कुबेर मौर्य, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद तूफानी सरोज, उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष गिरजाशंकर यादव, मेवालाल यादव, जगदीशभूषण यादव, रमाशंकर यादव, मुंबई यादव संघ के पदाधिकारियों आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रविवार को मीरारोड में उनकी अंत्येष्टि हुई।

Post a Comment